आज हम करीब रहें, कल हम हुए न हुए

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद की तरफ से आयोजित किये गये स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन कार्यक्रम में सभी को एकजुट होकर संगठित रहने की बात के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में विचार व्यक्त किये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की वाकपटुता विश्वप्रसिद्ध है। जिसके दम पर उन्होंने समाज को एक अलग स्थान पाया।

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जैसा संत होना बहुत ही मुस्किल है। जिन्होंने आजीवन समाज के लिए ही कार्य किया। ऐसे ओजस्वी व्यक्ति को समाज हमेशा नमन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों को गांव-गांव तक पहंुंचाना चाहिए। विवेकानंद जी के विचार मानव जीवन के लिए कल्याणकारी हैं।

इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुरेशचन्द्र गुप्ता, अंजुल दुबे आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में माधुरी दुबे, रमेश त्रिपाठी, बीके मिश्रा, सुरेश गुप्ता, डा0 सुबोध वर्मा, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष रामवीर शुक्ला, लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहे।