शातिर किस्म के अपराधी चाचा भतीजे जिलाबदर

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम नगला दाउद सरैया निवासी सलाउद्दीन पुत्र मशरुद्दीन व उसके भतीजे राजू उर्फ गयासुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन को प्रशासन ने आपराधिक प्रवृत्ति के चलते जिला बदर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सलाउद्दीन व उसके भतीजे राजू के ऊपर कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं। वह दबंग किस्म के लोगों में गिने जाते हैं। इसकी कई शिकायतें प्रशासन को भी की गयीं थीं। सलाउद्दीन वह व्यक्ति है जिसने बसपा नेता व ठेकेदार के ऊपर पैसे के लेनदेन को लेकर मुकदमा पंजीकृत करवाया था। वहीं प्रशासन ने उक्त दोनो की अपराधिक प्रवृत्ति के चलते हुए 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया।

इस सम्बंध में कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि प्रशासन से दोनो चाचा भतीजे को जिला बदर करने का लिखित आदेश प्राप्त हो गया है। उक्त लोगों को इस सम्बंध में जानकारी दे दी जायेगी। अगर इसके बावजूद भी यह पुनः क्षेत्र में दिखायी दिये तो कार्यवाही की जायेगी।