कांग्रेसियों ने मनाया राजीवगांधी का 68वां जन्मदिवस

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर के घुमना बाजार स्थित सुभाष चौक पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीवगांधी का 68वां जन्म दिवस कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भारत के लिए किये गये उनके कृत्यों पर विचार व्यक्त किये।

डा0 पी एन सक्सेना ने कहा कि भारत में दूर संचार क्रांति व नवयुवकों को 18 वर्ष में मताधिकार का प्रयोग क्रांतिकारी कदम थे। जिससे भारत विकसित हुआ। सुधीर प्रधान ने कहा कि राजीवगांधी का त्याग यह भारत देश कभी भूल नहीं सकता। विनोद गुप्ता ने कहा कि राजीवगांधी देश की विभूतियों में से एक थे। उन्होंने देश की गरीबी मिटाने के लिए किसान एवं मजदूरों की खुशहाली के लिए तमाम योजनाओं का जाल फैला दिया।

सत्येन्द्र शाक्य ने कहा कि दूर संचार क्रांति को ग्रामों तक पहुंचाने का श्रेय स्व राजीवगांधी को जाता है। वशीमुज्जमा खान ने कहा कि स्व0 राजीवगांधी आज पूरे भारत में युवाओं के प्रेरणा श्रोत हैं। जानकी शुक्ला ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य स्व राजीव जी ने किया। सतीश दीक्षित ने कहा कि युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देकर राजीव गांधी ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुन्नी शुक्ला ने कहा कि सभी कांग्रेसियों को स्व राजीवगांधी के पद चिन्हों पर चलना परम कर्तव्य है। बैठक के बाद मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ण प्रकाश शुक्ला पुन्नी ने किया व संचालन वीरेन्द्र मिश्र एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर डा0 भोला रावत, हेमन्त बाथम, हिमान्शु बाथम, कन्हैया बाथम, शेर मोहम्मद, संतोष बाथम, मालती कटियार, अंजली कटियार, नरेन्द्र कुमार, संतोष कनौजिया, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।