विधायक के रोजा अफ्तार में उमड़ी हजारों की भीड़, दलीय सीमाये टूटीं

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): समाजवादी पार्टी के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने क्षेत्र के लोगों का कमालगंज स्थित बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया। रोजा अफ्तार पार्टी में हजारों की भीड़ के अलावा पुलिस अधीक्षक व कई अधिकारियों ने भी शिरकत की। रोजा अफ्तार में लोगों ने दलीय सीमायें तोड़ कर शिरकत की।

आज स्वतंत्रता दिवस व 26वें रोजे के अवसर पर भोजपुर क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, ब्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी व सपा नेता अरशद जमाल की तरफ से रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सपा विधायक के रोजा अफ्तार पार्टी में गरीब से लेकर अमीर तक की हजारों की भीड़ शामिल हुई।
बुलबुल कोल्ड स्टोरेज में हुए रोजा अफ्तार पार्टी में पुलिस अधीक्षक नीलाब्जा चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, सीओ अमृतपुर डी एस गर्वियाल सहित अधिकारियों ने भी शिरकत की। सपा जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, नदीम फारुखी, चुन्नू यादव, विश्वास गुप्ता, तरीक सेठ, दिलशाद प्रधान, हारुन प्रधान, प्रमोद सिंह यादव, जागेश्वर सिंह प्रधान, वाहबुद्दीन, पाल सिंह, अहसन नेता, शमशुल आफाक, नफीश अहमद आदि सहित हजारों लोगों ने विधायक के रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की।

रोजा अफ्तार में सपइयों अलावा क्षेत्र के बसपा व कांग्रेस से जुड़े सैकड़ों  लोगों ने भी दलीय सीमायें तोड़कर भाग लिया।