भूमि विवाद को लेकर चलीं गोलियां, दम्पत्ति घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कुछ घंटे पहले पुलिस लाइन सभागार में हुई आपराधिक बैठक में एडीएम कमलेश कुमार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्हं लगाते हुए कहा था कि जनता का भरोसा पुलिस से उठ रहा है। क्योंकि पुलिस अपराध रोकने में बौनी साबित हो रही है। जिस पर पुलिस अधीक्षक नीजाब्जा चौधरी ने वयान दिया था कि पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है। वह इस बात को मानने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हुए। पुलिस का नियंत्रण अपराधियों पर खत्म हो गया है या आम जनता

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सरह चौकी के अन्तर्गत ग्राम सरह मिश्रनपुरवा निवासी दम्पत्ति के साथ गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने मारपीट करने के बाद कई राउंड फायर झोंक दिये। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना मिलने पर सरह चौकी के कुछ सिपाही मौके पर पहुंचे। आरोपी फरार हो गया। मामले में घायल विनोद मिश्रा पुत्र महेशचन्द्र मिश्रा निवासी सरह मिश्रनपुरवा ने बताया कि उसका गांव के ही केशव, अशोक, राजीव पुत्रगण सत्यप्रकाश मिश्रा से जमीन को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है। आज शाम को भी सत्यप्रकाश से कहासुनी हो गयी। तभी अचानक सत्यप्रकाश व उसके पुत्र टकोरा, लाठी डन्डा लेकर आ गये और विनोद मिश्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें विनोद मिश्रा की पत्नी भी घायल हो गयी। विवाद बढ़ने पर सत्यप्रकाश ने लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायर भी किये। सूचना पर पुलिस ने घायल सत्यप्रकाश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।