मोदी नामी- गिरामी मुख्यमंत्री, कल्याण सिंह बोले

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने गुजरात के मुख्य मंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है| श्री सिंह ने कहा कि मोदी नामी गिरामी मुख्य मंत्री है, उन्होंने गुजरात को बदल कर रख दिया है| अच्छे आदमी को अच्छा कहना गुनाह नहीं हैं| कल्याण सिंह आज यहाँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत के यहाँ एक कार्यक्रम में शरीक होने आये थे| मीडिया से बातचीत में कल्याण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी ने लोक सभा चुनाव कि तैयारियां शुरू कर दी हैं|

जन क्रांति पार्टी लोकसभा की सभी सीटो पर प्रत्याशी उतारेगी| जिला इकाइयों से उम्मीदवार के नाम सुझाने के लिए कह दिया गया है| कल्याण सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव के नतीजों से हम निराश नहीं हैं| हमें सीट भले ही कोई न मिली हो पर हमें वोट कम नहीं मिला है| उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने कि सम्भावना से इंकार किया|

कल्याण सिंह ने ऐलान किया कि वह और उनकी पार्टी अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के आन्दोलन का समर्थन करती है| उन्होंने राम देव के नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद उठे बवाल पर कहा कि भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ लड़ाई बहुत बड़ी लड़ाई है और इसके बीच छोटी- छोटी बातों को तूल नहीं दिया जाना चाहिए| उन्होंने कहा कि प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति है| इसलिए प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया जाना चाहिए| कल्याण सिंह के अनुसार अखिलेश यादव को 6 माह का समय दिया जाना चाहिए| आमतौर पर सभी पार्टिओं को पानी पी पीकर कोसने वाले कल्याण सिंह के दिल में सभी डालो के लिए बना सोफ्ट कार्नर किसी नयी तलाश की गुंजाईश बनाते दिखा|