Friday, April 18, 2025
spot_img
Homeफर्रुखाबाद समाचारव्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष पद की गफलत में हंगामा

व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष पद की गफलत में हंगामा

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा कमेटी की घोषणा के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जगह बैनर पर जिलाध्यक्ष लिखनें पर हंगामा हो गया| वर्तमान जिलाध्यक्ष नें खरी-खोटी सुना दी|
दरअसल फतेहगढ़ के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में जिला भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (युवा) की कमेटी घोषित होनी थी| जिसमे संगठन की प्रदेश महिला चेयरमैंन डा. मिथिलेश अग्रवाल के साथ संगठन के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री भी पंहुचे| लेकिन मंच के पीछे लगे बैनर में प्रमोद गुप्ता के आगे जिलाध्यक्ष लिखा देखकर आदेश अग्निहोत्री भड़क गये| आदेश अग्निहोत्री नें कहा कि वह इसका विरोध करते हैं| उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को हवा नही देनें चाहिए| इस तरह कोई भी अपने आगे जिलाध्यक्ष नही लिख सकता| जो गलत है वह गलत है| आदेश अग्निहोत्री नें बताया कि बीते 14 नवंबर 2024 को प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल नें उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया| जिसका पत्र भी है| प्रमोद गुप्ता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये थे | प्रदेश महिला चेयरमैंन डा. मिथिलेश अग्रवाल ने बताया कोई खास बात नही हुई| गलत-फहमी हो गयी थी|मामला शांति से निपट गया|
युवा की जिला कमेटी घोषित
कार्यक्रम में संगठन की युवा कमेटी की घोषणा की गयी| जिसमे युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल नें अपनी कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की| कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता, युवा महामंत्री प्रबल महेश्वरी, मीडिया प्रभारी मोहित यादव, मंत्री शिवम अग्निहोत्री, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष संदीप सक्सेना, महामंत्री किशन शर्मा, राहुल कुमार, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, हर्षित रस्तोगी, उपेन्द्र राजपूत आदि पदाधिकारी बनाया गया|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments