पालिका चुनाव: प्रशासन के कारनामो का दंश झेल रहा मतदाता, कहीं पर्ची नहीं तो कहीं नाम गायब

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव में फर्रुखाबाद पालिका क्षेत्र में मतदान सुबह शुरू हुआ तो चुनाव की तैयारियो को लेकर प्रशासन की खामिया नजर आने लगी| डीएम मुथु स्वामी की लाख कोशिशो के बाबजूद कर्मिओं और उनके अधिनस्थो ने फर्जी रिपोर्ट्स डीएम तक पहुचाई| सुबह सुबह का हाल ये निकला कि जिन मतदाताओ ने चार महीने पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाले थे वे अब नगर पालिका की मतदान सूची में नहीं निकले| बी एल ओ जिनकी जिम्मेदारी घर घर वोटर पर्ची पहुचाने की थी उन्होंने अपनी जिम्मेदारियो को टाक पर रख ठेकेदारों को पर्चियां सौप दी| लिहाजा मतदाता मतदान केंद्र पर पर्जियो के लिए भटक रहा है| आम जनता को ये नहीं मालूम कि उसका बूथ न० क्या है| क्यूंकि मोहल्ले के हिसाब से बूथ संख्या नहीं होती| और मतदान केंद्र पर पुलिस कर्मी मतदाता से बूथ पूछ रहा है| बूथ न० न बताने पर फतेहगढ़ के लाल स्कूल में मतदाता खदेड़े गए| वहीँ मुनिस्पल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में विकलाग जिसने विधानसभा चुनाव में मत दिया था, केंद्र पर पहुचने पर पता चला कि उसका वोट नहीं है| लोकतंत्र को मजबूत करने निकला विकलांग प्रशासन की लापरवाही से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करने से वंचित रह गया|