शक्ति प्रदर्शन पर आयोग का चाबुक- जलूस निकालने की किसी को अनुमति नहीं

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर पालिका चुनाव में किसी को भी जलूस की शक्ल में शक्ति प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी| जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियो द्वारा मांगी गयी अनुमतियो को ठुकरा दिया है| विदित हो की वत्सला अग्रवाल के समर्थन में आज गुरूवार के दिन जलूस निकालने का प्रचार किया गया था| बिना पहचान और मास्क वाले SMS द्वारा गैरकानूनी ढंग से इसका प्रचार भी किया गया था| आज सुबह वत्सला अग्रवाल को प्रशासन की अनुमति न मिलने से अपना जलूस निरस्त करना पड़ा है|

वहीँ कल दयमंती सिंह के पक्ष में भी फर्रुखाबाद विकास मंच ने विशाल जलूस का एलान किया था लेकिन अनुमति न मिलने से जलूस निकालने के मंसूबो पर पानी फिर गया| मनोज अग्रवाल कैम्प के श्याम सुन्दर गुप्ता ने जे एन आई को बताया कि उन्हें जलूस की अनुमति मिली थी जिसे रात ११ बजे निरस्त करने की सूचना उन्हें प्रशसन ने दी| वहीँ प्रशासन ने बताया कि किसी को भी जलूस की अनुमति नहीं दी जा रही है|