दुर्गाशंकर मिश्र बोले- इतनी मेहनत तो मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने अपने चुनाव में भी नहीं की?

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भाजपा का चुनाव है केवल माला पारिया का नहीं| माला के प्रचार की तस्वीरो से साफ़ झलक रहा है| प्रांशु दत्त द्विवेदी, मुकेश सक्सेना, सचेन्द्र प्रताप सिंह “सच्चू” रामसेवक वर्मा, मुन्नू बाबु, मिथलेश अग्रवाल, सत्यपाल सिंह, मीरा सिंह, सुमन राठौर, अरुण प्रकाश तिवारी “ददुआ”, संजय गर्ग जैसे कितने ही कद्दावर नाम माला पारिया के लिए प्रचार करते दिख रहे हैं| हर वर्ग और हर समाज का तबका| कायस्थ वोट का थोक जो कभी विजय सिंह को वोट करता रहा अब सजातीय माला पारिया के लिए फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद तक हर रोज किसी न किसी गली में बैठके कर रहा है|

पंडितो (ब्राह्मणों का एक एक वोट माला को मिलेगा- बाकी तुम जानो)
चुनाव माला पारिया का रंग पकड़ता नजर आया रविवार की सुबह से| फतेहगढ़ में कायस्थ समाज के बुजुर्ग इकट्ठे हुए और सजातीय माला पारिया को हर कीमत पर चुनाव जिताने के लिए दम भरा| एक एक वोट पड़ जाना चाहिए ये रणनीति बनी| संजीव पारिया और मेजर सुनील द्विवेदी की जोड़ी ने अपने कई साथियो के साथ में जमकर वोट मांगे| इस दौरान एक जागरूक मतदाता ने (शायद ये भाजपाई थे) मेजर सुनील को आड़े हाथो ले लिया| बुजुग थे इसलिए सुनना भी पड़ा| मिश्राजी बोले- तुम्हारे पिताजी के जमाने से हम भाजपा को वोट दे रहे है| उन्हें तो चुनाव लड़ाने भी जाते थे| अरे इतनी मेहनत तुमने अपने चुनाव में की होती तो आज विधायक तुम होते| खैर इस बार कोई चूक मत करना| वैसे भी माहौल भाजपा के पक्ष में है| पंडितो का एक एक वोट पारिया साहब के लिए पड़ेगा बाकी तुम संभालो| डांट डपट के के बाद एक फिर पैर छुयी हुई और दस्ता आगे बढ़ गया| मेजर सुनील और संजीव पारिया ने बजरिया मोहल्ले की एक एक गली खंगाल डाली| माला के लिए मेहनत करते मेजर की तस्वीरे- आइना झूठ नहीं बोलता-