विद्युत करेंट से टेन्ट मालिक की मौत

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर निवासी टेन्ट मालिक नरेन्द्र सिंह के पुत्र नीलेश की टेन्ट का पाइप विद्युत लाइन में छू जाने से विद्युत करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।

नीलेश कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह व उसके चाचा कौशल कुमार पुत्र रामनाथ दोनो टेन्ट का काम करते हैं। बीते दिन कमालगंज क्षेत्र के ही गांव सिंगुरापुर में भगवानदीन वर्मा की पुत्री की बारात आयी थी। जिसमें उन्होंने टेन्ट लगाया था। आज सुबह बारात जाने के बाद दोनो टेन्ट खोल रहे थे। टेन्ट खोलते समय पाइप 11 हजार एचटी विद्युत लाइन में छू गया। जिससे नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायलावस्था में उसे लोहिया अस्पताल के लिए लाया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।

मौत की सूचना परिजनों को दी गयी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस को सूचना नहीं दी गयी है।