Sunday, April 27, 2025
spot_img
Homeफर्रुखाबाद समाचारबदमाशों नें व्यापारी से तमंचा दिखाकर नकदी, बाइक लूटी

बदमाशों नें व्यापारी से तमंचा दिखाकर नकदी, बाइक लूटी

फर्रुखाबाद:(कंपिल संवाददाता)बाइक से जा रहे किराना व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर बदमाशों नें लूट की घटना को अंजाम दिया| बदमाश व्यापारी से नकदी व बाइक लूट ली| पुलिस नें मौके पर पंहुच सीसीटीवी खंगाले| आस-पास के तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही| जिसके बाद कंपिल पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया|
पड़ोसी जनपद एटा के थाना अलीगंज के ग्राम गड़िया जगन्नाथ निवासी हितेंद्र सिंह की अलीगंज तहसील मे किराने की दुकान है। वह दुकान बंद कर बीते गुरुवार देर शाम घर वापस जा रहे थे। उसी दौरान कंपिल थाना क्षेत्र के अलीगंज जाने वाले मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ने व्यापारी हितेंद्र को घेर लिया। ग्राम करनपुर के निकट बदमाशों ने व्यापारी की बाइक को धक्का देकर गिरा दिया| तमंचा दिखाकर हितेंद्र के साथ मारपीट की और उसे घायल कार दिया| व्यापारी हितेंद्र नें बताया कि तमंचा धारी बदमाश व्यापारी से 27 हजार नकदी, बाइक आदि लूट कर अलीगंज की तरफ फरार हो गये। सूचना पर 112 पुलिस को दी। एटा जिले के अलीगंज क्षेत्राधिकारी सुधांशु शेखर, रामपुर थानें की पुलिस थानाध्यक्ष कंपिल विश्वनाथ आर्या, सीओ कायमगंज जयसिंह परिहार ने मौके पर आकर तफ्तीश की| कंपिल, राजा का रामपुर व अलीगंज थाना पुलिस में सीमा विवाद हो गया| काफी देर तक पीड़ित की लूट भूलकर पुलिस यह साबित करनें में लगी रही कि घटना उनके क्षेत्र की नही है| बाद में न्याय में देरी देखकर आक्रोशित पीड़ित व्यापारी सड़क पर ही धरनें पर बैठ गया| बाद में तीनों थानों की पड़ताल के बाद मामला कंपिल थाना क्षेत्र का निकला| पुलिस नें शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया| विवेचना थानाध्यक्ष विश्व नाथ आर्य को दी गयी है|

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments