कांग्रेस सहित चेयरमैन के तीन प्रत्याशियों ने पर्चे वापस लिये

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर पालिका चुनाव में अंदरूनी उठा पटक जारी है। मुख्य पार्टियों के प्रत्याशियों में अंदर ही अंदर राजनीतिक दाव पेंच लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस की प्रत्याशी साविया सुल्तान सहित नगर पालिका अध्यक्ष के तीन प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिये।

नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। इसी लिए उन्होंने पर्चे भरने से लेकर वापसी तकर सारे चुनावी हथकंडे अपनाने शुरू कर दिये हैं। पार्टी प्रत्याशियों में भारी उठापटक जारी है। सभी पार्टी प्रत्याशी एक ही निर्दलीय प्रत्याशी को मात देने की जुगत में लगे हैं। चुनाव दाव पेंचों के क्रम में केन्द्र में सत्ता पक्ष की पार्टी कांग्रेस के प्रत्याशी साविया सुल्तान पत्नी बाबर खां ने ही अपना पर्चा वापस ले लिया। इसी के साथ ही ताहिरा सिद्दीकी पत्नी शुएब सिद्दीकी निवासी खटकपुरा, विनीता पत्नी राजेश निवासी खतराना ने भी अपने पर्चे वापस ले लिये। जानकारी के अनुसार विनीता ने एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में अपना पर्चा वापस लिया है। नगर पालिका फर्रुखाबाद से कांग्रेस सहित तीन लोगों ने पर्चे वापस ले लिये हैं। अध्यक्ष पद के 20 प्रत्याशियों में से कुल 17 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।
वहीं नगर पंचायत कमालगंज से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीना कमल के पति संजय कमल ने पर्चा वापस ले लिया। संतोष कुमार ने भी अपना पर्चा वापस लिया है। संतोष कुमार की मां उर्मिलादेवी चुनाव मैदान में हैं। कमालगंज में संजय कमल सहित कुल दो प्रत्याशियों ने पर्चे वापस ले लिये। वहीं सदस्य पद के बार्ड 3 से धीरज, 10 से मीरा, 12 से वकीलुद्दीन ने नामांकन वापस ले लिया।

वहीं सभासद पदों के लिए किये गये नामांकन में से नगर क्षेत्र से कुल 29 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिये। जिनमें बार्ड 2 से दीप किशोर, 3 से विनोद कुमार,  बार्ड 6 से सुमन, बार्ड 7 से अनुराधा, राजवती, बार्ड 9 से ज्यौत्सना, अमित, महेन्द्र, बार्ड संख्या 10 से मोहम्मद, 14 से हीरालाल, 16 से बृजरानी, 32 से अनुज, कुलदीप, 36 से अनीता, 33 से अतीक अहमद, 35 से शमा परवीन, 24 से मायादेवी, 26 से अरसद हुसैन, 27 से कुलदीप, सुभाष, 31 से सरहाना बेगम, 30 से उमेश कुमार, 21 से अश्वनी प्रकाश, रजनी सिंह, संजीव सिंह, 22 से अशोक कुमार ने अपने पर्चे वापस ले लिये।

 

मोहम्मदाबाद से सदस्य पद के कुल 9 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। अध्यक्ष पदों के किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। सदस्य प्रत्याशियों में बार्ड 2 से रेशमा, बार्ड 3 से महेन्द्र, शेरसिंह, कुलदीप, राजेश्वरी, 12 से अतुल, 13 से जयदेव, 9 से जीशान, रहमान ने पर्चे वापस ले लिए।