चिलचिलाती धूप में भी भाकियू ने नगर पालिका में डेरा डाला

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : भारतीय किसान यूनियन ने गुरूवार को नगर पालिका परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन कर डेरा जमा लिलया। सैकड़ो किसान एवं महिलाये धरने पर अनिश्चित काल के लिये बैठ गये। किसान यूनियन नेताओ ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना चलता रहेगा। जब तक जिलाधिकारी नही आते तब तक किसी को ज्ञापन पत्र नही दिया जायेगा।
नगर पालिका परिषद दिन भर नारों से गूंजता रहा। किसानों ने नारे लगाये रिश्वत खोर दलालों के जूता मारो……..के,  जो न माने झंड़े से वो मानेगा डंड़े से,  नगर पालिका भ्रष्टाचारियों कर्मचारियों को भगाओ। यूनियन के जिला महामंत्री लक्ष्मी शंकर जोशी ने अपनी 16 सूत्रीय मांगो को लेकर मांग पत्र प्रढ़ा।

भाकियू ने मांग की कि बालू खनन बडे पैमाने पर कस्वा कायमगंज में होरहा है जिसे तुरंत रोका जाये, गंगा नदी के कटान को रोकने के लिये बांध का निर्माण कराया जाये, बिजली समस्या का निस्तारण किया जाये और 20 घंटे बिजली दी जाये, ग्राम गठवाया में 6 माह से खराब ट्रान्सफार्मर तत्काल ठीक कराया जाये। इसी गांव की बघार की पुलिया का निर्माण बरसात आने से पहले ठीक कराया जाये। गठवाया गांव में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस बड़े गांव में 5 हेन्ड़पम्प लगाये जाये।जनपद में खाद्यय सामिग्री पर मिलावट खोरो पर जोरदारी से अभियान चलाया जाये। केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रौल की भयंकर कीमत बढाये जाने पर हमारी यूनियन कड़ा विरोध करती है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कई नेताओं ने सम्बोधन किया। नगर अघ्यक्ष मुन्नालाल सक्सेना , चन्द्रर सिंह जाट ,श्याम सिंह राजपूत ,गोपी सिंह शाक्य , योगराज सिंह , उमेश चन्द्र बाथम  ने सम्बोधित किया। नगर पालिका कायमगंज क्षेत्र के खराब हेन्डपम्पों तथा रोशनी ,सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त कराने की मांग रखी है।