टेंपो खड्ड में गिरने से एक दर्जन सवारियां घायल

Uncategorized

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर बघार नाले के पास अज्ञात वाहन का कट लगने से सवारियों से खचाखच भरा टेंपो खड्ड में जा गिरा। जिससे टेंपो में सवार एक दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार सुबह टेंपो संख्या यूपी 76के 2802 कमालगंज से फतेहगढ़ की तरफ जा रहा था। तभी बघार नाले के निकट शेखपुर गुमटी के पास अज्ञात वाहन ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो खड्ड में जाकर गिर गया। टेंपो में बैठी लगभग एक  दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं। घायलों को सामुदायिक स्वासथ्यकेन्द्र कमालगंज में भर्ती कराया गया। वहीं गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घायल सीताराम, श्रीदेवी पत्नी सीताराम निवासी समधन, काशिम, हाशिम निवासी बकसपुरवा कन्नौज, रईसुल हसन निवासी राजेपुर सरायमेदा, टेंपो हेल्पर शादिक पुत्र रियाजुद्दीन निवासी गौसपुर को कमालगंज में भर्ती कराया गया। हेल्पर शादिक, काशिम, हासिम की हालत गंभीर बनी हुई है।