गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को जन्म देने वाली ताकतों से लड़ेगा सर्वोदयमण्डल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिला सर्वोदय मण्डल, सर्वोदय मित्र मण्डल के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष सम्पन्न की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं को नये पद भी आवंटित किये गये।

जिला सर्वोदय मण्डल ने गुरुवार को सर्वसेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ भाई व उपस्थित प्रांतीय लोक सेवकों की सर्व सम्मति से जिला देवरिया के मधु सूधन को प्रदेश अध्यक्ष, गोपालबाबू पुरवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व लक्ष्मण सिंह एडवोकेट को प्रदेश मंत्री चुना गया। शेष कार्यकारिणी का गठन आम राय से गांधीवादी विचाराधारा के लोगों को जोड़कर किया जायेगा।

इस दौरान नव निर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपालबाबू पुरवार ने कहा कि प्रदेश में गांधीवादी तरीके से सर्वोदय दर्शन की भावना को जागृत किया जायेगा। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, को जन्म देने वाली ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर कई लोग आंदोलन के लिए आह्वान कर चुके हैं अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार रहना है।

नव निर्वाचित प्रदेश मंत्री लक्ष्मण सिंह एडवोकेट ने कहा कि सर्वोदय की संस्कृति समन्वयात्मक है और उसकी पूर्णता सर्वोदय से ही हो सकती है।

इस दौरान अंजली यादव, चद्रप्रभा, दिलीप द्विवेदी, बजरंग बहादुर सिंह, एन के एस राठौर, ग्रीशचन्द्र दुबे, यदुनंदन गोस्वामी, दयाशंकर वर्मा, चन्द्रपाल वर्मा, बिल्लू बाल्मीक आदि लोग मौजूद रहे।