कायस्थ सभा के कार्यक्रम में मेहंदी, थाल व रंगोली का मनमोहक प्रदर्शन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कायस्थ सभा के तत्वावधान में पक्कापुल चित्रगुप्त सभाभवन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं एवं महिलाओं ने रंगोली, आरती थाल, मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मनमोहक प्रदर्शन किया।

कायस्थ सभा के अध्यक्ष आलोक रायजादा ने कहा कि प्रतियोगिता में रंगोली, आरती थाल, मेहंदी आदि में छात्राओं व युवतियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। जिसकी उन्होंने सराहना की। उन्होंने आये हुए सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित होते रहे तो बच्चों की प्रतिभा निखारने में हम लोग बहुत अच्छी भूमिका अदा करेंगे।

रविवार को हुई प्रतियोगिता रंगोली में प्रियंका सक्सेना, नेहा सक्सेना, बेबी सक्सेना, नूतन श्रीवास्तव, सैफाली श्रीवास्तव, स्वेता श्रीवास्तव, प्रियंका सक्सेना, पुष्पलता सक्सेना, गीता मंगोलीवाल, इला श्रीवास्तव, अंजली श्रीवास्तव ने भाग लिया।

वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में अलका सक्सेना, दीपांशी सक्सेना, स्वाती सक्सेना, पारुल श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, शालिनी सक्सेना, संगीता सक्सेना की भागेदारी रही।
मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में सुहानी सक्सेना, मनीशा सक्सेना, प्रियांसी सक्सेना, शोभना सक्सेना, ऋतु सक्सेना, ज्योती सक्सेना, दीप्ति हजेला, साक्षी श्रीवास्तव, अचला सक्सेना, रीतिका सक्सेना, गुन्जन सक्सेना, श्वेतलाना सक्सेना आदि ने हिस्सा लेकर अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आलोक रायजादा ने बताया कि रविवार 13 मई को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आवास विकास के एक गेस्टहाउस में होगा। जहां सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

कार्यक्रम में विनोद सक्सेना, अशोक सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, प्रीती रायजादा, पूजा श्रीवास्तव, विपिन जौहरी आदि लोग मौजूद रहे।