पूर्व स्टाम्प विक्रेता की जमकर पीटाई

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : मुंसिफ कोर्ट कायमगंज में उस समय विचित्र माहौल पैदा हो गया जब कोर्ट के बकील पुराने स्टाम्प विक्रेता से किसी बात को लेकर भिड़ गये तकरार जब ज्यादा बढ़ी तो मामला आरोप प्रत्यारोप के साथ  हाथा पाई और मार तोड़ तक जा पहुंचा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जबर सिंह जाटव पुत्र पातीराम निवासी नगलादीन भटासा कुछ समय पूर्व तक मुंसिफ कोर्ट कायमगंज में स्टाम्प विक्रय किया करते थे। कुछ समय पूर्व इनका स्टाम्प बिकरी लाइसेन्स समाप्त हो गया फिर भी वे मुंसिफ कोर्ट के बाहर  अपना बस्ता लगा कर बैठते है। उनकी किसी बात पर पुरानी जाती रंजिश सुखवीर सिंह यादव (एड़)निवासी दूदेमंई से चली आरही है। आज दोने पक्षों का सामना होने पर दोनों में तकरार होने लगी सुखवीर के समर्थन में अमित यादव (एड़) निवासी नगलादीन भी खुलकर सामने आगए और तकरार के साथ जमकर मारपीट मुंसिफफ कोर्ट के गेटपर होने लगी जिसे देखकर काफी लोग व बकील वहा आगए और लोगों ने दोनों को अलग अलग कराया। इस झगड़े में जबर सिंह के काफी चोटे आई और इलाज के लिए अस्पताल गए। दोनों ही पक्ष पुरानी रंजिश के चलते एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते देखे गए।