हुक्का पार्लर में थी टीवी सीरियल की ‘गोपी बहू’

Uncategorized

अगर आपको यह पता चले कि मुंबई के हुक्का पार्लर में जिस बहू को हुक्का पान का मजा लेते देखा गया वह टीवी सीरियल की ऐसी बहू है जिसकी सादगी, सुंदरता और अदाकारी के सब दीवाने है तो आपको धक्का तो जरूर लगेगा।

 

गुरुवार को मुंबई के हुक्का पार्लर में 21 लोगों के साथ जिस टीवी सीरियल की बहू को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था वह कोई और नहीं बल्कि टीवी की चर्चित अदाकारा जिया मनेक है जिन्हें दर्शकों की दुनिया गोपी बहू के नाम से जानती है। गोपी बहू लोकप्रिय टीवी सीरियल साथ निभाना साथियां में अहम किरदार निभाती है और महिलाएं उनकी सादगी, सुंदरता की खूब दीवानी है।  दर्शकों के बीच वह अपनी अदाकारी के जरिए खासा लोकप्रिय है। टीवी सीरियल की अदाकारी के बदौलत उनकी छवि एक आदर्श बहू की है जो संस्कारों में पली बढ़ी नजर आती है।

 

गुरुवार को गोपी बहू जब हुक्का पान का मजा लेते पकड़ी गई तो इस दौरान उनकी पत्रकारों से झड़प भी हुई। पोल खुलते देख तस्वीरें लिए जाने पर उन्होंने टीवी कैमरामैन के साथ हाथापाई भी की।