72 घंटे की हड़ताल पर बिजली कर्मचारी, बिजली की मारामारी

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पावर कॉर्पोरेशन के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल 72 घंटे तक चलेगी| जिससे कई जगह बिजली सप्लाई में समस्या हो रही है|

निविदा संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री विष्णु सिंह के नेतृत्व में संविदा कर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले गये| संविदा कर्मी ने साथी कर्मियों की छंटनी के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि लंबित मांगों को लेकर 72 घंटे कार्य बहिष्कार रहेगा। इस दौरान कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों छंटनी न करने, 55 वर्ष का हवाला देकर हटाए गए कर्मचारियों को वापस रखने, कार्य के अनुरूप अनुबंध करने, वेतन भुगतान में भेदभाव समाप्त करने की मांग है| मांगें पूरी ना होनें पर आर-पार की लड़ाई चेतावनी दी|