7100 दीपों से गंगा की गोद को किया जगमग

0
107

फर्रुखाबाद: गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट के निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम गंगा तट पर देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के उपलक्ष्य में पंचम दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया||  गंगा का 7100 दीपों से श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन भी हुआ|
प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन, गंगा दीपदान कार्यक्रम का आज 271 वाँ आयोजन कर समिति के सदस्यो ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की|
समिति के संस्थापक सत्यव्रत पाण्डेय केे श्री व अनुराग दुवे डब्बन” के संयोजन में संपन्न हुआ|शैलेन्द्र अग्निहोत्री (बन्देमातरम) चेयरमैंन कन्नौज, अतुल दुवे, नवीन मिश्रा, शरद वाजपेयी, धनंजय अग्निहोत्री, रघुवंश मिश्रा “राम”, अभिषेक वाजपेयी, प्रभात दुवे, अतुल शर्मा, देवेंद्र दुवे”अनू” राजीव दीक्षित, धीरज पाण्डेय, विकास पाण्डेय, तरुण पाण्डेय, श्याम कश्यप, शिवम शर्मा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]