7 सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

0
104

FARRUKHABAD : उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने भोलेपुर स्थित बिजली कार्यालय में कर्मचारियों की सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि यदि 30 नवम्बर तक उनकी मांगें न मानी गयी तो 5 दिसम्बर 2013 को को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मण्डल के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जायेगा।BIJALI KARMCHARI copy

[adrotate banner="3"]

कर्मचारियों ने अपने सात सूत्रीय मांग पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की वर्ष 2007 से वर्तमान की जीपीएफ व सीपीएफ, स्केल पे प्रदान की जाये। कमेटी नम्बर एक व दो के माध्यम से कर्मियों की प्रोन्नति, स्केल, स्थाईकरण कराकर निराकरण कराया जाये। चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का विभाग में स्थाईकरण कराया जाये। कर्मचारियों की लम्बित जांच को पूर्ण कराकर निस्तारण किया जाये।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
जिन कर्मचारियों का आप द्वारा स्थानांतरण किया गया उसमें से दिनेश कुमार वर्मा तक ग्रेड 2 को क्यों कार्यमुक्त किया गया। श्री वर्मा को पुनः चार्ज दिया जाये। कार्यदायी संस्थाओं के अनुबंध पत्र समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान कराकर प्रमाणपत्र संगठन को उपलब्ध कराया जाये। सेवा निवृत्त कर्मचारियों के बढ़े हुए मंहगाई भत्तों के अवशेषों का समय से भुगतान कराया जाये।

इस दौरान आदिल खां, सलीम खां, रामशरन वर्मा, जाहिद हुसैन, अनुराग, विकास, जितेन्द्र, सुनील शाक्य, शिवकुमार, अरविंद यादव, कन्हैयालाल, वाजिद अली, शकील खां आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]