सात वर्षीय बालिका से 14 साल के बालक ने किया दुष्कर्म

0
110

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन एक सात वर्षीय बालिका के साथ एक 14 वर्षीय बालक के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 7 वर्षीय बालिका के पिता नें थाने में तहरीर दी|जिसमे आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के एक कचौड़ी विक्रेता का 14 वर्षीय पुत्र उसकी पुत्री को अपने घर ले गया और जब पुत्री को उसके घर से बाहर आते देखा तो पिता ने जानकारी करने पर बालिका ने बताया कि उसके साथ पड़ोसी के पुत्र ने दुष्कर्म किया है| तहरीर के आधार पर पुलिस ने नाबालिक आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक जसबंत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| बालिका का मेडिकल भी कराया जायेगा| 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]