बसपा प्रत्याशियो के पर्चो पर आपत्तियां

Uncategorized

फर्रुखाबाद: भोजपुर और सदर फर्रुखाबाद विधानसभा के बसपा प्रत्याशियो के नामांकन के विरुद्ध आपतियां दाखिल की गयी है| फर्रुखाबाद के बसपा प्रत्याशी को कल 11 बजे तक आपत्ति पर जबाब देने को कहा गया है| वहीँ महेश के पर्चे पर दाखिल अप्पत्ति का निरिक्षण चल रहा है|

बहुजन समाज पार्टी नें जनपद फर्रुखाबाद में दो ठेकेदारों को चुनाव मैदान में उतारा है| भोजपुर विधानसभा से स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के सरकारी भवन बनाने वाले ठेकेदार महेश राठौर का पर्चे पर भाजपा के नागेन्द्र सिंह राठौर ने आपत्ति दाखिल की है| उन्होंने महेश पर नामांकन के साथ दाखिल दस्ताबेज में कई तथ्य छुपाने का भी आरोप लगाया है| महेश को 2 पत्नियो का पति व् कई बड़ी सम्पत्ति की घोषणा न करने का खुलासा नागेन्द्र ने किया है| महेश पर भट्टा मालिक होने के बाबजूद झूठा शपथ पत्र दाखिल करने का आरोप भी लगा है| नागेन्द्र ने कई बैनामा और व्यापार कर विभाग के दस्तावेज भी लगाये है|

सदर फर्रुखाबाद से बसपा प्रत्याशी मो उमर खान पर सरकारी ठेकों में अग्रिम भुगतान लेने और व्यापारिक निवेश न दर्शाने का आरोप लगा है वहीँ सम्भवत: कांग्रेस प्रत्याशी की और से सुप्रीम कोर्ट के वकील के माध्यम से ये अप्पतियाँ लगायी गयी है| मो० उमर को कल शुक्रवार 11 बजे तक जबाब देने को कहा गया है|