यूपी की सरकार ने मदरसों को नोटिस किया है, उन्हें बंद करने की साजिश की जा रही है- जिलानी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के बैनर तले फर्रुखाबाद में हुए हुकूकी जलसे में जफ़र याब जिलानी ने केंद्र और यूपी दोनों सरकारों को घेरा| उन्होंने कहा की राईट तो एजुकेशन एक्ट के तहत मदरसों को बंद करनी की साजिश की जा रही है| यू पी सरकार ने सैकड़ो मदरसों को नोटिस जारी कर कानून का पालन करने को कहा है| ये हमारे इस्लामी दस्तूर के खिलाफ साजिश की जा रही है| यू पी सरकार ने कानून बनाकर कहा कि मदरसों में उलेमाओ को 20 हजार की तनख्वाह दो| क्या ऐसा करना सम्भव है| कहाँ से आयेंगे मदरसों के लिए 20×20 के 7 कमरे और बड़े प्ले ग्राउंड|

जिलानी ने कहा कि इस्लामी दस्तूर मुसलमानों को इजाजत देता है कि वे अपने मनपसंद इजारे चलाये| इस्लामी मजहब को आगे बढ़ाने के लिए, बच्चो को इस्लामी तालीम देने के लिए और मोर्डन शिक्षा के लिए भी दफा 30 के तहत दस्तूर इजाजत देता है| सरकार अपने वाडे में मुकर रही है| बिना नाम लिए जिलानी ने वजीरे कानून सम्बोधित करते हुए सलमान खुर्शीद पर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि सितंबर में सलमान ये वादा किया था कि वे अल्कियत तालीमी संस्थाओ को आर टी एक्ट से हटा लेंगे| मगर नवम्बर के संसद सत्र में कोई संशोधन नहीं आया|