65 शिक्षको को सम्मानित करेगी विधार्थी परिषद

0
146

ABVPफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने शिक्षक दिवस पर जिले के 65 शिक्षको को सम्मानित करने का निर्णय लिया है| इसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली|

[adrotate banner="3"]

शहर के नुनहाई संघ कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला संयोजक अभिषेक वाथम ने कहा कि विधार्थी परिषद गुरु और शिष्य की परम्परा को आगे बढाने का कार्य कर रही है| इसी लिये संगठन शिक्षको को सम्मानित करने का कार्य करेगी| यह भी जानकारी दी गयी कि विधार्थी परिषद ने पूरे जिले में अभी तक 7637 सदस्य बनाये और 15 सितम्बर तक दस हजार सदस्य कर लिये जायेगे| संगठन शिक्षक दिवस पर 65 शिक्षको सम्मानित करने का कार्य करेगी|

इस दौरान रोहित दीक्षित, योगेश भारद्वाज, सौरभ चौहान, आकाश सिंह, नवींन सिंह, सूरज दिवाकर, गोविन्द यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]