65 लाख की जमीन पर बनेगा बीजेपी का जिला कार्यालय

0
114

bjp stypal singh, vima, kuldipफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने पार्टी के जिला कार्यालय के लिये जमीन तलाश ली है| जिसकी कीमत तकरीबन 65 लाख रुपये आंकी गयी है|

[adrotate banner="3"]

रविवार को लखनऊ कार्यालय के प्रभारी भारत दीक्षित ने प्रदेश चुनाव प्रबन्धन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्याम नन्दन के साथ शहर के आवास विकास में डॉ० केएम द्विवेदी के नये अस्पताल के सामने 320 वर्ग मीटर भूमि को पार्टी कार्यालय बनबाने की मंजूरी दे दी| पार्टी के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि यह जमीन प्रदेश नेतृत्व हमे खरीद के देगा| लेकिन इसे तीन मंजिल बनबाने का जिम्मा जिला संगठन को दिया गया है| जमीन की कीमत 65 लाख रूपये आंकी गयी है|

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह,पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार कटियार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री विमल कटियार आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]