समस्याओं का निस्तारण न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Uncategorized

कायमगंज (फर्रुखाबाद)| समस्याओं का निस्तारण न होने पर भाकियू ने बुधवार को प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समय रहते उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत के नेतृत्व में बुधवार को एकत्र हुए भाकियू कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रासायनिक खादों में हो रही ताबड़तोड़ मूल्य वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए। कृषि उपजाऊ भूमि को विदेशियों के हाथ बेचने की सरकार की योजना है। इस पर भी सरकार तत्काल रोक लगाए। वृद्धा व विकलांग पेंशन हरियाणा राज्य की भांति 1 हजार रूपये प्रतिमाह की जाए। दूध, दवा व खाद्य सामग्री में हो रही मिलावट को रोका जाए। कृषि से संबंधित लाभकारी मूल्य तत्काल घोषित किए जाए। किसानों के सरकारी देय शीघ्र माफ किए जाएं। जिला स्तर पर उद्योग लगाए जाएं। जिससे किसानों व बेरोजगारेां को उसका लाभ मिल सके। भाकियू नेता अरविंद शाक्य पर दर्ज मुकद्मा तत्काल वापस लिया जाये। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं का निराकरण न हुआ तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष श्री राजपूत ने बताया कि इन्हीं समस्याओं को लेकर आगामी 9 जनवरी को लखनऊ तथा 10 जनवरी को नरपति बिहार में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।