दर्जन भर बसों के साथ जनपद के परशुराम वंशज बसपा रैली के लिए रवाना

0
85

FARRUKHABAD : बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा लखनऊ में आयोजित किये जा रहे ब्राह्मण भाईचारा सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बसपा कार्यकर्ता दर्जन भर बसों के माध्यम से परशुराम वंशजों को लखनऊ ले गये हैं। जहां मायावती द्वारा उन पर राजनीतिक ब्रह्मफांस डालने का प्रयास किया जायेगा।

[adrotate banner="3"]

BSP[bannergarden id=”8″]

बसपा द्वारा आयोजित की जा रही इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए महीनों से पदाधिकारी अपना खून पसीना एक कर रहे थे। बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक बैठकों का आयोजन किया गया। तब जाकर कल होने वाली सभा के लिए बसपाइयों ने ब्राह्मण वोटरों को रैली में जाने के लिए तैयार कर पाया। फिलहाल मायावती जनेऊधारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मनाने का काम करेंगीं। बैठक में सतीश मिश्रा के अलावा बसपा के अन्य ब्राह्मण नेता शिरकत करेंगे।

[bannergarden id=”11″]

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जिलाध्यक्ष अजय भारती के अलावा एमएलसी मनोज अग्रवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूनुस अंसारी, अजीत पाण्डेय, अरुण त्रिवेदी, रामनरेश गौतम, दीपेश त्रिपाठी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी आदि शामिल हैं।

[adrotate banner="2"]