60 दिन पूर्व अगवा छात्रा कानपुर से बरामद

0
100

YUVTI NEKPURफर्रुखाबाद : बीते लगभग दो माह पूर्व जेएनवी रोड स्थित कोचिंग सेंटर से लौटते समय अगवा की गई छात्रा के साथ पुलिस ने कानपुर में आरोपी सत्य¨वद्र उर्फ दौलत, उसके फूफा राजेंद्र व नानक को गिरफ्तार कर लिया। छात्रा से पूछताछ व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दौलत के खिलाफ दुष्कर्म की धारा लगा दी है।

[adrotate banner="3"]

विगत दिनों नेकपुर चौरासी निवासी छात्रा के चाचा ने कासिमबाग निवासी सत्यवेंद्र, उसके पिता दीप कुमार, मां गीता देवी, दादी शकुंतला और रिश्तेदार एंथोनी, उनकी पत्नी शशि, नानी तारावती व नानक के खिलाफ छात्रा को बहला फुसलाकर अगवा कर लेने के मामले में दर्ज करायी थी।

पुलिस हिरासत में बैठे सत्यवेंद्र ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व छात्रा से उसकी मुलाकात नगलादीना स्थित एक मंदिर में हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध हो गये। छात्रा के दबाव डालने पर ही वह उसे लेकर दिल्ली चला गया था। दिल्ली में वह एक कॉफी-शाप में काम करता था। पुलिस के भय से वह कुछ दिनों पूर्व कानपुर में एक किराये का मकान लेकर रह रहा था।

कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि रविवार को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते समय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छात्रा भी उनके साथ थी। छात्रा का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

[adrotate banner="2"]