दो दिन पूर्व गायब हुई वीना मलिक लाहौर पहुंची

Uncategorized

पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के पाकिस्तान लौट जाने का खुलासा किया है।  वीना एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराकर विवादों में थी। दे नेशन का दावा है कि बीना इस वक्त लाहौर में अपने दोस्त के पास हैं। वो बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची हैं।

अखबार का दावा है कि वीना पाकिस्तान अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए गई हैं। भारत की ओर से वो बाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान पहुंची। जहां बॉर्डर पर उनके दोस्तों ने उनको रिसिव किया और अज्ञात जगह पर ले गए। द नेशन के मुताबिक वो अपने दोस्त के साथ लाहौर में रह रही हैं। वीना 45 दिनों की वीजा पर भारत आई थी। वो बुरके में थी।

गौरतलब है कि वीना शुक्रवार तड़के 6 बजे से ही गायब थीं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वीना एक शख्स के साथ कार से निकली तो फिर उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका फोन भी बंद था। उनके दोस्त, सेकरेट्री और फिल्म प्रोड्यूसर तक को उनकी कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वीना का पाकिस्तान पहुंचने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।