58 मोबाइल बरामदगी पर आजमगढ़ के जेलर निलंबित

0
127

jail-cellलखनऊ: आजमगढ़ जिला कारागार में औचक छापे में बैरकों से 58 मोबाइल फोन की बरामदगी पर शासन ने जेलर सीपी त्रिपाठी और चार बंदी निरीक्षकों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

बंदियों के दो गुटों में मारपीट और हंगामा होने पर आजमगढ़ के एसएसपी तथा प्रभारी जिलाधिकारी ने गत दिनों जिला कारागार में संयुक्त रूप से छापा मारा था। तलाशी के दौरान कारागार के बैरकों से सिम लगे हुए 58 मोबाइल फोन बरामद थे, जिनका इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा था। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रमुख सचिव कारागार को भेजी थी। पुलिस प्रवक्ता सतीश गणेश ने बताया प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने कार्रवाई की है।

[adrotate banner="2"]