दलितों ने प्रमुख सचिव का काफिला रोका

0
100

फर्रुखाबाद: कायमगंज तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद ग्राम भगवतीपुर स्थित हैलीपैड पर जाते समय प्रमुख सचिव के काफिले को कंपिल रोड पर गांव मुबारकनगर के दलितों ने रोक लिया। अधिकारियों ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया। लेकिन प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

[adrotate banner="3"]

मुबारकनगर के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की पूरी आबादी दलितों की है फिर भी गांव में विकास कार्य नहीं हुए। गांव में पानी भर जाने से वे लोग परेशान हैं। वे भगौतीपुर भी गये। लेकिन स्कूल में उन्हें घुसने ही नहीं दिया गया। इससे विवश होकर वे गांव के निकट सड़क पर आकर खड़े हो गये। काफिला रोके जाने पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राज प्रताप सिंह ने ग्रामीणों से समस्याएं सुनीं। उन्हे कार्रवाई का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="2"]