जन स्वाभिमान यात्रा का होगा जोरदार स्वागत: भाजपा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा कार्यालय में १२ नवम्बर को फर्रुखाबाद पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी भव्य स्वागत करेगी| जिसकी रणनीति बनाने के लिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर योजना बनायी|

विधान सभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल हरकत में आ गये हैं व अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार की तैयारी चल रही है| बैठक व जन सम्पर्क में भी तेजी आ रही है| जिसके चलते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र स्वाभिमान एवं भ्रष्टाचार के विरोध में यात्रा चल रही है| इसी कार्यक्रम के अंतर्गत कलराज मिश्र स्वाभिमान यात्रा के साथ १२ नवम्बर को फर्रुखाबाद पहुंचेगे व भारतीय पाठशाला में जन सभा को संबोधित करेंगे| जिसकी कार्य योजना बनाने के लिए भार्तेया जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आवास विकास में एकत्र हुए|

भारतीय जनता पार्टी के हिंदूवादी नेता प्रियांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि स्वाभिमान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा | उन्होंने बताया कि सबसे पहले स्वाभिमान यात्रा कानपुर, कन्नौज होती हुयी जब खुदागंज पहुंचेगी तो यात्रा का स्वागत भाजपा नेता सतीश वर्मा करेंगे| कमालगंज पहुँचने पर शिवकुमार हलवाई, मनोज हलवाई व गोपाल पालीवाल छोटी जेल चौराहे पर जिला महामंत्री राम भरोसे, नीरज द्विवेदी व अजीत महाजन करेंगे|

फर्रुखाबाद पहुँचने पर मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व प्रियांशु दत्त द्विवेदी के द्वारा जन स्वाभिमान यात्रा के साथ कलराज मिश्र का ऐतिहासिक स्वागत होगा| इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना, हाफिज पुत्तन मियाँ, चन्द्र भूषन सिंह पूर्व सांसद, राम आसरे दिवाकर, अशोक कटियार, चित्रा अग्निहोत्री, आरती सक्सेना, मीरा सिंह आदि लोग मौजूद रहे|

बैठक के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी ने हीरेन्द्र वर्मा लालू को भारतीय जनता युवा अमोर्चा का द्वितीय युवा मोर्चा का जिला महामंत्री मनोनीति किया|