555 नंबर लिखी सफेद अपाचे सवार बदमाशो ने सरे बाजार की लूट

0
146

LUUT 6फर्रुखाबाद : दिन दहाड़े मोटरसाईकिल सवार बदमाशो ने एक दूधडेरी व्यवस्थापक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया | सुचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की |

[adrotate banner="3"]

LUUT 9राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जैनापुर निवासी डेरी व्यवस्थापक धर्मेन्द्र ठाकुर पुत्र संतोष कुमार मंगलवार दोपहर तकरीवन एक बजे फतेहगढ़ स्थित पंजाव नेशनल बैंक से 64 हजार की चेक का भुगतान कराने आया था | चेक कैश कराने के बाद उसने अपना पैसा झोले में रख दिया | और पड़ोस की दुकान में कुछ खरीदने चला गया |

इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे मोटरसाईकिल जिसपर 555 नंवर पड़ा था दो युवक आये और पैसा लेकर रफूचक्कर हो गये | सुचना मिलाने पर एएसपी राम भवन चौरसिया व सीओ सिटी वाईपी सिंह मौके पर पहुचे और बैंक में लगे सीसीटीवी की मदद से घटना को जानने का प्रयास किया लेकिन कोई ख़ास सफलता हाथ नही लगी |

पुलिस घटना की जाँच में जुट गयी है |

[adrotate banner="2"]