539 किसानों को 17.90 लाख का मुआवजा स्वीकृत

0
79

kisaanफर्रुखाबाद: काफी कसमकस के बाद आखिर शासन के निर्देश पर जनपद में हुए सर्वे में 539 किसानों की फसलो को 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान का आंकलन किया गया है| जिसके लिये शासन ने डीएम की रिपोर्ट के आधार पर 17.90 लाख रुपये के मुआवजे की स्वीकृति जारी कर दी है।

[adrotate banner="3"]

जनपद में कुल 142094 हैक्टेयर में फसल बोई गयी जिसमे 20430 हेक्टेयर फसल बारिश में खराब हुई| जबकि जिले में कुछ 73 गाँवो के 539 किसानो की 103.775 हेक्टेयर भूमि में बोई गयी फसल का आधे से अधिक नुकसान हुआ| उन्हें चेक उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गए है| 7692 किसानों की फसल में 49 से 25 प्रतिशत तक का नुकसान पाया गया है।

यह सूचना शासन को भेज दी गयी है।अनुदान या मुआवजे का निर्णय शासन स्तर पर होना है।

[adrotate banner="2"]