वर्षों से जमे दो तहसीलदार हटे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: २९ सितम्बर से राजस्व अधिकारियों के स्थानान्तरण पर लगने जा रही रोक के मद्देनजर शासन ने शनिवार को ३२८ तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी कर दिये| इस बम्पर तबादला सूची की चपेट में जनपद में वर्षों से जमे दो तहसीलदार सदर व अम्रतपुर भी आ गये है|

तबादला सूची के अनुसार तहसीलदार मोहन सिंह को कानपुर नगर व तहसीलदार अमृतपुर अशोक कुमार सिंह चंद्रौल को जनपद जालौन भेजा गया है| उनके स्थान पर जनपद इटावा से तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद चौधरी व श्री राम सचान को यहाँ भेजा गया है| स्थानांतरण आदेश में प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किये बिना तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर योगदान करने के निर्देश दिये गये हैं।