मासूम छात्र को गोली मार मौत के घाट उतारा

Uncategorized

httyaफर्रखाबाद : बीती रात अपने पिता को खेत पर पानी देने जा रहे मासूम छात्र को अज्ञात लोगो ने गोली मार के मौत के घाट उतार दिया | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

mautथाना राजेपुर के ग्राम शेराखार निवासी हरिशरण वाथम घर से कुछ दूर खेत में गेहू की कटाई कर रहा था | रात तकरीवन 11 बजे उसका 11 साल का पुत्र देवेश कुमार अपने चचेरे भाई 9 साल के कौशलेंदर पुत्र चन्द्र प्रकाश के साथ जा रहा था | उसी समय किसी अजात व्यक्ति ने देवेश कुमार को गोली मार दी | गोली छात्र देवेश के सर में लगी जिससे वह तडप कर उसी जगह गिर गया मौके पर मौजूद देवेश के चचेरे भाई कौशलेंदर ने मामले की जानकारी भाग परिजनों को दी | हमलावर मौका देखकर फरार हो गये | कुछ समय के बाद परिजन मौके पर पहुचे तो देवेश लहुलुहान पड़ा था | परिजन घायल को लेकर बीती रात 12 बजकर 10 मिनट पर लोहिया अस्पताल पहुचे | डाक्टरों ने उपचार शुरु किया लेकिन देवेश जिन्दगी से जंग हार गया उसकी 12 बजकर 50 मिनट पर मौत हो गयी | देवेश जूनियर हाई स्कूल शेराखार में कक्षा 6 का छात्र था | मृतक के पिता हरीशरण ने बताया की पुलिस को लिखित दे दी है |

रात में शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा दिया गया | शनिवार को सुबह तकरीवन 12 बजे ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया |