सैम्फिल गये, जिलाधिकारी सच्चिदानंद शनिवार को चार्ज लेंगे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: गुरुवार प्रात: लगभग 11 बजे यहां स्थानांतरण आदेश प्राप्त होते ही जिलाधिकारी रिग्जियान सैम्फिल ने मुख्य विकास अधिकारी चंद्रकांत पाण्डेय को चार्ज सौंप कर कार्यमुक्त हो गये। नये जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे के भी जनपद देवरिया में कार्यमुक्त होजाने की पुष्टि हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दुबे शनिवार को यहां पहुंच कर चार्ज ग्रहण करेंगे।

विदित है कि जिलाधिकारी रिग्जिन सैम्फिल का स्थानांतरण सचिव ग्राम्य विकास के पद पर हुआ है। उनके स्थान पर जनपद देवरिया के डीएम सच्चिदानंद दुबे को यहां तैनात किया गया है। बुधवार शाम को ही इस आशय का समाचार मीडिया में आ गया था। गुरुवार प्रात: तक स्थानांतरण आदेश न आने के कारण डीएम कैंप आफिस में उहापोह की स्थिति बनी रही।रुके हुए कामों के लिये सुबह से ही सिफारिशों के साथ जिलाधिकारी के बंगले पर लोग एकत्र हो गये थे। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुज भी अपने लाइसेंस के लिये प्रयास रत नजर आये।परंतु जैसे ही  लगभग 11 बजे स्थानांतरण का फैक्स यहां प्राप्त होते ही श्री सैम्फिल आनन फानन में मुख्य विका अधिकारी चंद्रकांत पांडेय को चार्ज सौंप कर लखनऊ के लिये रवाना होग गये।

उधर देवरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां के जिलाधिकारी सच्चिदानंद दुबे कार्यमुक्त हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दुबे शनिवार को यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।