50 हजार लूटकर भागे लुटेरे को भीड़ ने धोया

0
93

munim1फर्रुखाबाद:(कायमगंज)50 हजार रुपये से भरा बैग छीन कर भाग रहे लुटेरो को भीड़ ने दौड़कर पकड़ लिया| इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी| जिसके बाद लुटेरो को पुलिस के हबाले कर दिया गया| पुलिस जाँच में जुट गयी है| लुटेरे को पुलिस के हवाले कर घटना की तहरीर दी।

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बगिया निवासी तंबाकू व्यवसायी सत्यप्रकाश गुप्ता के मुनीम राधाकृष्ण शाक्य ट्रांसफोर्ट चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने गये थे। वह रूपये का थैला पकड़ कर पास के ही एक हेंड पाइप पर पानी पीने लगे तभी पहले से ही घात लगाये खड़े बाइक सहित 3 लुटेरो में से एक ने झोला छीन लिया और भाग खड़ा हुए| लुटेरे को भागते देख कुछ लोगो ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।

पहले उनकी जमकर खातिरदारी कर दी इसके बाद उन्हें कोतवाली पुलिस के हबल कर दिया| पुलिस को पकड़े गए लुटेरो ने अपना नाम ओमकार बहेलिया निवासी ग्राम बलारपुर थाना सिढ़पुरा जनपद एटा बताया। छानबीन में पता चला है कि पकड़ा गया युवक शातिर लुटेरा है।

उपनिरीक्षक मेघनाथ सिंह ने बताया मुनीम राधाकृष्ण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]