50 सदस्यों के साथ भाजपा युवा मोर्चा की बोहनी

0
94

BJP YOUTHफर्रुखाबाद: नरेन्द्र मोदी के साथ डिनर के आफर पाने के लिए कम से कम 5000 सदस्य तो मुलाकात के लिए कम से कम 1000 सदस्य युवा मोर्चा को बनाने होंगे| इस मानसूनी मोदी आफर के साथ भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियो ने आज सदस्यता अभियान की शुरुआत की और पहले दिन 50 सदस्य जोड़े| इसी के साथ ये अभियान पूरे जिले में शुरू हो गया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
कायमगंज के सी पी गेस्ट हाउस में युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने उद्घाटन करके की| पहला सदस्य कायमगंज के चेतन तिवारी को बनाया| गेस्ट हाउस में लगभग 200 कार्यकर्ता इक्कठे हुए और सभी को जिम्मेदारी दी गयी| सदस्यता अभियान १५ सितम्बर तक चलेगा| सदस्यता अभियान के उद्घाटन के मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश राजपूत, शमसाबाद चेयरमेन विजय गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, सुरेन्द्र कटियार, शशि दुबे, देवेन्द्र दुबे, अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे|

[adrotate banner="2"]