5 जनवरी- कैसा रहेगा आपका आज का दिन

0
117

jyotishमेष- वर्तमान में बनी हितकर परिस्थितियों का श्रेष्ठतम उपयोग करें। आर्थिक मोर्चे पर अच्छी सफलता के संकेत हैं। भाग्य कर्म धर्म और अध्यात्मपक्ष शुभकर बने रहेंगे। दिन लाभकारक।

[adrotate banner="3"]

वृषभ- मुट्ठी भले छोटी हो कसावट पूरी होनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में स्वयं का श्रेष्ठतम देने पर जोर दें। प्रयासों और प्रयोगों को सराहना मिलेगी। घर परिवार सेहत के मामले पूर्ववत रहेंगे।

मिथुन- लोगों को अधिकाधिक जोड़ने की सोच रखें। साझेदारी और समझौते सक्रिय और शुभकर बने रहेंगे। भाग्य की प्रबलता से आत्मबल बढ़ेगा। लाभ का प्रतिशत बेहतर रहेगा।

कर्क- क्षमता से बड़ी जिम्मेदारियों को लेने से बचें। उचित मूल्यांकन के बिना योजनाएं अमल में न लाएं। सेहत के मामले अतिरिक्त देखरेख चाहते हैं। अनुशासन से आगे बढें। दिन सामान्य।

[bannergarden id=”8″]
सिंह- घर-परिवार के हित में बड़े निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्रों में विश्वास बढ़ेगा। समझौते सफल होंगे। खुशियों भरा दिन रहेगा। सक्रियता बनाए रखें।

कन्या- सक्रियता से काम लेने का अर्थ यह नहीं है कि गलतियों की संख्या बढ़ा लें। सटीकता से कार्य करें। विरोधी सक्रिय बने हुए हैं। स्वास्थ्य पराक्रम बेहतर बने रहेंगे। कर्ज लेन देन से बचें।
[bannergarden id=”11″]
तुला- सुखकारक और राहतपूर्ण समय है। आनंदपूर्वक रहें। खुद को खुला महसूस होने दें। दबावों से मुक्त अवस्था से प्राप्त उर्जा आगे की राह सहज बनाएगी। मन मस्तिष्क को बल मिलेगा। प्रेम में सफलता।

वृश्चिक- धैर्य की सर्वाधिक जरूरत एक दो दिन आपको रहने वाली है। जल्दबाजी के निर्णय और बड़बोलापन भारी पड़ सकता है। शुभचिंतक दूरी बढ़ा सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद लेकर ही आगे बढ़ें।

धनु- जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन पद प्रतिष्ठा में इजाफा करेगा। लोगों का भरोसा जीतने में सफल होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। मेलजोल और भेंटवार्ता में व्यस्त रह सकते हैं।
[bannergarden id=”17″]
मकर- अच्छाइयों को बढ़ावा देने में आगे रहेंगे। रहन सहन से सबको प्रभावित करेंगे। संग्रह और सद्व्यवहार पर जोर रहेगा। रक्त संबंधी मददगार रहेंगे। दिन श्रेष्ठता के साथ आगे बढ़ाने वाला।

कुंभ- अनुकूलता और सृजनात्मकता से सबको प्रभावित करेंगे। लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। ख्याति विस्तार एवं यात्रा संभव है। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

मीन- निवेश की संभावनाओं पर जोर बना रहेगा। शुभ कार्यों से कमाया धन श्रेष्ठ योजनाओं में लगाने में सफल होंगे। करियर कारोबार बेहतर बना रहेगा। तार्किकता का साथ न छोडें।

[adrotate banner="2"]