लोहिया का जनरेटर खराब, कई घंटे लटका मृतक अर्जुन का एक्स-रे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के बुढनपुर निवासी मृतक अर्जुन यादव पुत्र लालाराम का बीते दिन कायमगंज क्षेत्र में गोली काण्ड के बाद उसका अपहरण कर लिया गया था व दूसरे पक्ष का आरोपी अरविन्द भी गोली लगने से घायल हो गया था| हालात गंभीर होने पर अरविन्द को आगरा रिफर कर दिया गया था|

मंगलवार को हुए गोली काण्ड व अपहरण के बाद सक्रिय हुए परिजनों ने पुलिस की मदद से छानबीन करने के बाद मृतक अर्जुन का शव अताईपुर के पास कलाखेल के बाग़ में रात करीब ढाई बजे मिला| रात में ही परिजन व पुलिस अर्जुन के शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे| जहां डॉ बीएस पुष्कर ने अपनी टीम के साथ अर्जुन का पोस्टमार्टम किया| लेकिन अर्जुन के सर में मिली गोली के अलावा और कहीं कोई गोली नहीं मिली| जिस कारण डॉ बीएस पुष्कर ने अर्जुन के शव को दोपहर बाद लोहिया अस्पताल एक्स-रे के लिए भेजा| लेकिन लोहिया अस्पताल के दोनों जनरेटर मौके पर खराब हो गए|

मृतक अर्जुन के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की तो उन्होंने लाइट आने के बाद ही एक्स-रे हो पाने की बात कही| जिस कारन अर्जुन के परिजनों में खासा रोष व्याप्त हो गया|

मृतक अर्जुन के ताऊ राम औतार कोटेदार ने बताया कि पुलिस को अर्जुन की तलाश करने में हीलाहवाली कर रहे थे| मैंने कानपुर जोन के पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद पुलिस को अधिकारीयों ने निर्देश देते हुए शीघ्र ही अर्जुन को तलाश करने को कहा| अधिकारियों के दवाव में आकर पुलिस ने नाटकीय ढंग से शव को बरामद कर लिया|