छह लाख के लिये वृद्ध की हत्या, सगे भाई शक के दायरे में

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जमीन बेच कर लाये गये छह लाख रुपये के लिय शहर कोतवाली के ग्राम चांदपुर में वृद्ध की हत्या कर दी गयी। रविवार शाम सूचना  मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के दो सगे भाइयों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच कर पूंछ ताछ कर रहे हैं। लाश की स्थिति को देखकर एएसपी ने हत्या एक दो दिन पूर्व होने की आशंका व्यक्त की है। जबकि पूछताछ में पुलिस को भाई ने बताया है कि उसने मृतक के साथ आज सुबह का भोजन किया था।

नगर की सीमा से सटे ग्राम चांदपुर में मुन्नू सिंह (65) व उसका भाई अरुण (45) साथ साथ रहते थे। दोनो अविवाहित थे। मुन्नू सिंह कटियार रविवार को अपने घर में मृत पाये गये। भाई अरुण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पूंछतांछ की व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर भाई अरुण को हिरासत में ले लिया है। अरुण ने शनिवार को ही छह लाख रुपये की जमीन बेची थी। पैसे में दोनो भाईयों का हिस्सा था। पुलिस का मानना है कि भाई का हिस्सा मारने के लिये अरुण ने अपने बड़े भाई मुन्नू की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अरुण का एक अमृतपुर क्षे़त्र की महिला से संबंध हैं। हत्या में इस महिला के सम्मिलित होने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।  रविवार को यह महिला भी गांव में देखी गयी थी। पुलिस अब इस महिला की तलाश कर रही है। घटना की सूचना पुलिस को अरुण द्वारा दी गयी। परंतु दरवजा बाहर से बंद होने के बावजूद अंदर मुन्नू की मृत्यु की जानकारी अरुण को कैसे हुई, यह बात भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।