क्या बात है? तोड़फोड़ के मुकदमे से बचने के लिए अन्नागिरी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पहले सौ सौ चूहे खाए, अब मौसी हज को चली| कल ही इन लोगो ने भगत सिंह बन कर आध्यात्मिक केंद्र सिकत्तर बाग़ में जमकर तोड़फोड़ के बाद जब गुलाबी गैंग व अज्ञात लोग कोतवाली में आश्रम की और से लिखाई ऍफ़ आई आर में फस गए तो आज अन्ना अन्ना चिल्लाने लगे| मुकदमे के विरोध में आज गुलाबी गैंग के समर्थक युवक आश्रम के बाहर अनशन पर बैठ गए|

सिकत्तर बाग़ स्थित ईश्वरीय आध्यात्मिक केंद्र के बाहर रजनीश शर्मा (मिनी अन्ना) रामजी शाक्य, बसंत चौरसिया, डब्लू मिश्रा, शानू खान, नन्हे कठेरिया, राजन मिश्रा, दीपक बाथम, प्रशांत पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, बबलू खान सहित करीब दर्जनों युवक बीते दिन हुए गुलाबी गैंग की कमांडर अंजली यादव व अज्ञात युवकों के विरुद्ध दर्ज हुए मुकद्दमे के विरोध में सुबह जुलूस निकल कर जाम लगाया| तत्पश्चात आध्यात्मिक केंद्र के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने के बाद अनशन पर बैठ गए|

अनशन पर बैठे रजनीश शर्मा ( मिनी अन्ना) ने बताया कि वह निषाद गंज लखनऊ का निवासी है और कंप्यूटर आपरेटर पद पर कार्यरत है| अन्ना के समर्थन में वह दिल्ली रामलीला मैदान में ७ दिन तक अनशन पर भी रहा| उसने बताया कि हम देशवासी बड़ी लड़ाई जीत चुके हैं| लेकिन सिर्फ लोकपाल बिल पास होने से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा बल्कि हमारे चारो तरफ फैले भ्रष्ट लोगों को भी बदलना होगा| उन्होंने बताया कि मुझे इस घटना की जानकारी होने पर ही फर्रुखाबाद आया हूँ जब तक कि केंद्र के बाबा को सजा व बच्ची बरामद नहीं हो जाती तब तक हम लोग ऐसे ही अनशन पर बैठे रहेगें|

गुलाबी गैंग के समर्थन में जाक्रपा का प्रदर्शन

फर्रुखाबाद: जन क्रांति पार्टी महिला मोर्चा की दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिकत्तर बाग़ स्तिथ अध्यात्मिक इश्वरीय्र विश्विद्यालय में बेटे दिन हुए गुलाबी गैंग व अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुए मुकद्दमे के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया|

जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य की अगुबायी में उपाध्यक्ष सोनी लता कुशवाह, सुदामा देवी, रमा देवी, रेशमा, बालाश्री,