घर में घुसकर लूट का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

0
92

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 48 घंटे पूर्व वन विभाग लिपिक के घर हुई लूट की घटना में पुलिस नें चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया| उनके पास लूटी गयी पीली धातु की चेन व अन्य सामान भी बरामद हुआ है|
दरअसल कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी निवासी वन विभाग लिपिक बबलू कनौजिया की पत्नी के साथ 13 दिसम्बर को बदमाशों नें उनकी पत्नी गीता को पकड़कर गले में पड़ी सोनें की चेन तोड़ ली थी और फरार हो गये थे| पुलिस नें घटना के आरोपियों को शुक्रवार को पुलिस नें आरोपी कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी राजू मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा, धर्मेन्द्र राठौर पुत्र रामस्वरूप के साथ ही आकाश बाथम निवासी मोहल्ला बाकरगंज , नई दिल्ली के गोविन्द बिहार कराबल निवासी राजन शाक्य को गिरफ्तार किया| उनके पास से लूटी गयी चेन, दो तमंचा, दो खोखा 315 बोर, 2 चाकू, 2 रस्सी भी बरामद की हैं| पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा नें बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकान्यायालय के लिये चालान कर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]