चंद्रपाल के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में सपाईयों ने मिठाई बांटी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के ऐतिहासिक दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में सपाईयों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की|

इसी खुशी और जश्न के माहौल में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर क्षेत्र के बीबीगंज में चंद्रपाल सिंह यादव के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में मिठाई बांटी| इसके साथ ही समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, चंद्रपाल सिंह यादव जिंदाबाद, मुलायम सिंह जिंदाबाद आदि नारे भी लगाए|

इस दौरान हरनाथ यादव, सोनू कुशवाह, शिवशंकर शर्मा, आशीष मिश्रा, रामू गुप्ता, बल्ली यादव आदि सपा कार्यकर्ता अमौजूद रहे|