रास्ते के विवाद में दो युवकों सहित बच्ची घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद:(कमालगंज)| रास्ते के विवाद को लेकर नगला दाउद निवासी व पब्लिक स्कूल के मैनेजर की पुत्री व यूसुफ़ खान का पुत्र अरशद तथा विरोधी पक्ष के इन्तजार पुत्र नयाव खां मारपीट में घायल हो गए| घायलों को पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में उपचार के लिए भिजवाया|

थाना कमालगंज के ग्राम नगला दाउद निवासी व पब्लिक स्कूल के मैनेजर तौफीक खां की पुत्री नियास खां गाँव के ही युवक अरशद खान व इन्तजार खां के झगडे को देख रही थी| इस दौरान मारपीट व लाठी डंडे चलने से दोनों युवक घायल हो गए| इस दौरान तौफीक की पुत्री नियास भी चपेट में आ जाने के कारण बुरी तरह घायल हो गयी|

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल नियास व दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थय केंद्र कमालगंज में उपचार के लिए भर्ती कराया|

मैनेजर तौफीक खां ने बताया कि रमजान को देखते हुए नमाज अदा करने की व्यवस्था स्कूल में की गयी थी| जिसके चलते रोड के किनारे चूना डलवाया गया था| गाँव के ही इन्तजार ने चूना डाले जाने का विरोध कर गाली-गलौज करने लगा| अरशद खां के विरोध करने पर दोनों में मारपीट होने लगी| जिससे दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए|

इन्तजार पुत्र नयाव खां ने बताया कि हमारा विवाद स्कूल के मैनेजर से काफी दिनों से चल रहा था| उसने बताया कि तौफीक के स्कूल का गेट हमारे टियूब बेल के पास है जो कि अवैध है| जिसके चलते हम लोगों में आपसी विवाद बना रहता है|
इन्तजार ने बताया कि आज सुबह चारा लेने टियूब बेल की तरफ गया था तो अरशद खां, तौफीक, वसीम, अक्कू, अरशद, आमिर, अकील, आदि लोगों ने हमला बोल दिया और हमें मारपीट कर घायल कर दिया| पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी|