कांशीराम कालोनी में घुसा बाढ़ का पानी, अफरा तफरी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: उफनाई गंगा का खौफ लोगों की नज़रों में साफ़ देखा जा सकता है| लोगों में जिस तरह भय व्याप्त है वह बाढ़ पीड़ित ही जानते है| गंगा में लगातार पानी बढ़ने से लोग डरे व सहमे हुए हैं| वहीं प्रशासन से कोई राहत न मिलने के कारण लोगों में काफी रोष भी व्याप्त है|

हैवतपुर गढ़िया में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों में काफी अफरा तफरी मची हुयी है| गाँव की गलियों में करीब ५ फुट तक पानी बह रहा है जिस कारण आवागमन भी प्रभावित हो गया है| हैवतपुर गढ़िया में बनी मस्जिद के चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिरी हुयी है|

कालोनी के ब्लाक नंबर ४० व ५७ के सामने बाढ़ का पानी काफी तेजी से बह रहा है| कालोनी के निवासी ब्रम्हा व सुभाष ने बताया कि बाढ़ का पानी कालोनी में घुसने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है| लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है| हम लोगों को किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दी जा रही है|

एडीएम ने परियोजना अधिकारी डूडा जेड़े खान को निर्देश दिया कि कालोनी में जाकर लोगों की समस्याएं सुने| नीचे रहने वाले लोगों को कालोनी के ऊपरी सूखे हिस्से में शिफ्ट करा दें|