लोहिया अस्पताल: वार्ड के अंदर बनाया साइकिल स्टैंड ….

Uncategorized

फर्रुखाबाद: जिले के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं| अस्पताल के ओपीडी वार्ड में सीएमएस कक्ष के निकट ही कर्मचारियों ने जबरन साइकिल और बाइक खड़ी कर रखी है| जिस पर किशी भी अधिकारी की कोई पकड़ नहीं है|

लोहिया अस्पताल में पहले से चली आ रही इस समस्या के कारण ही मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर वाहन पार्किंग का ठेका भी उठा हुआ है| लेकिन इसके बावजूद कोई भी कर्मचारी ठेके पर अपना वाहन खडा करना अपनी शान में गुस्ताखी समझता है| जिसका प्रभाव अस्पताल की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहा है?